Tech Desk: दैनिक भास्कर ने भारत का अपना सोशल वीडियो एप Firstwall लॉन्च किया है। यह आपको एक ऐसा प्लेटफॉर्म देगा, जहां आप न केवल न्यूज, स्पाेर्ट्स, गॉसिप, वायरल और ट्रेंडिंग वीडियोज समेत लाखों वीडियाे देख सकते हैं, बल्कि अपने बनाए वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह हिंदी के लिए बनाया गया है और इस सभी वीडियो आपको हिंदी में ही मिलेंगे।
डिजिटल सेलिब्रिटी बनने का अच्छा माध्यम
आप इस एप पर अपनी प्रोफाइल बनाकर उस पर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। यदि ज्यादा से ज्यादा लोगों ने आपके वीडियो को पसंद किया तो यह वीडियो वायरल हो सकता है। इस प्रकार यह डिजिटल प्लेटफॉर्म आपको डिजिटल सेलिब्रिटी बनने का मौका देगा।
ऐसे बनाएं अपना वॉल
ऐप प्ले स्टोर से इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर सबमिट करना है। इसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, ओटीपी नंबर डालने के बाद आपका वॉल क्रिएट हो जाएगा। आपको अपने वीडियो अपलोड करने के लिए एप्प में मौजूद ऑप्शन में से मी सेक्शन पर जाना होगा। यहां पर वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन है। इस सेक्शन पर आप अपने कई सारे वीडियोज अपलोड कर सकते हैं। First Wall ऐप की एक खासियत यह है कि यहां पर आप डेली हैश टैग वीडियो पोस्ट कर रोज कैश प्राइज भी जीत सकते हैं।
News Source: Dainik Bhaskar

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ